सुबह उठकर टहलने से क्या फायदा है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:12

सुबह की ताजी हवा में टहलेंगे तो कभी नहीं आएगा हर्ट अटैक, आंखों की बढ़ेगी रोशनी, जानें और फायदे
सुबह का टहलना हमारे दिमाग को तनावरहित रखता है जिसकी वजह से आपका पूरा दिन बिना किसी तनाव के बीतता है और आप खुश रहते हैं।

अगर हम सुबह की ताजी हवा में कुछ देर टहलने के लिए निकलते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दिन भर में हम न जाने कितनी दूर तक पैदल चल लेते हैं। यह भी एक तरह का टहलना होता है। लेकिन अगर हम सुबह की ताजी हवा में कुछ देर टहलने के लिए निकलते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह की ताजी हवा में दिन का सबसे ज्यादा ऑक्सीजन होता है। यह ऑक्सीजन हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली की सबसे बड़ी जरूरत है। सुबह का टहलना हमारे दिमाग को तनावरहित रखता है जिसकी वजह से आपका पूरा दिन बिना किसी तनाव के बीतता है और आप खुश रहते हैं। इसके अलावा भी टहलने के अनेकानेक फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं-

नहीं पड़ेगा दिल का दौरा – रोजाना टहलने से दिल के दैोरे का खतरा कम होता है। साथ ही साथ यह कोरोनरी हर्ट डिसीज का खतरा भी कम करता है।

दिल और फेफड़े होते हैं मजबूत – रोजाना टहलने से दिल और फेफड़े की शक्ति बढ़ती है। इससे रोजाना एक्सरसाइज करने की क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

ब्लड प्रेशर कम करता है – नियमित रूप से टहलना शरीर में रक्त प्रवाह को दुरुस्त रखता है। इस वजह से दिल ठीक तरह से काम करता है और रक्तचाप बेहतर बना रहता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है – रोज टहलने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। यह दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करता है।

जोड़ों को शक्ति देता है – सुबह-सुबह जब आप टहलने जाते हैं तो ज्यादा मात्रा में शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। यह जोड़ों की मजबूती के लिए कारगर होती है।

वजन कम करता है – हफ्ते में चार बार हर रोज तकरीबन 45 मिनट तक टहलकर 8-10 किलो तक का वजन बिना डाइट में परिवर्तन के कम किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ती है – सुबह सुबह ओस से भीगी हरी घास पर टहलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा यह आंखों की अन्य कई बीमारियों से निजात दिलाता है।

दिमाग होगा तेज – एक अध्ययन में यह कहा गया है कि रोज-रोज सुबह टहलने से याद्दाश्त तेज होती है। इससे शरीर पूरी तरह फिट होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info